ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेऊर और हाजीपुर जेल में लगेगा जैमर “आधुनिक हथियार से लैस होगी बिहार पुलिस”

पटना: बिहार पुलिस को मॉर्डन बनाने के लिए नए तरह के हथियार, वाहन और नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको लेकर राज्य सरकार कटिबद्ध है। जिसके लिए गृह विभाग ने कुल 14,372.76 करोड़ का प्रावधान किया है। राज्य सरकार बिहार पुलिस को लगातार आधुनिकीकरण की ओर ले जा रही है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस के जवानों को आधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। बिहार पुलिस मुख्यालय के एससीआरबी और मॉडर्नाइजेशन के एडीजी कमल किशोर सिंह ने ने पूरी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस इस वित्तीय वर्ष में देश में बनने वाले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के हथियार के साथ-साथ विदेशी हथियार भी बाहर से खरीदेगी जो पूरी तरह आधुनिक सुविधा से लैस होगा। बिहार बजट सत्र के दौरान पुलिस से जुड़ी अन्य योजनाओं के लिए भी राशि का बंदोबस्त किया गया है। इसमें से सर्विलांस सिटी योजना के तहत राजधानी पटना में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। जिसके लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। पुलिस आधुनिकीकरण के लिए सीसीटीएनएस योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में ₹15 करोड़ खर्च किया जाएगा। हालांकि, एडीजी मॉडर्नाइजेशन की माने तो सीसीटीएनएस योजना के तहत बिहार के 800 से ज्यादा थाने एक दूसरे से कनेक्ट हो चुके हैं। इसमें महज कुछ ही काम बचा हुआ इसलिए 15 करोड़ में इसे पूरा किया जाएगा। बता दें कि, पहले बिहार के थाना के भवनों की स्थिति जर्जर हुआ करती थी। लेकिन अब थानों को अपनी जमीन और अपना भवन प्राप्त हो रहा है। अब तकरीबन 700 नए थाने की बिल्डिंग बन चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में 300 नए थाने के भवन बनाने के लिए गृह विभाग ने पुलिस भवन एवं विभागीय कार्य में तेजी लाने के लिए 459.06 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पटना के बेऊर और हाजीपुर जेल में जैमर लगाया जाएगा। इसके लिए 19.52 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। दरअसल लगातार जिलों से खबर मिल रही थी कि मोबाइल के माध्यम से जेल में बैठे कैदी बाहर अपने गुर्गों का इस्तेमाल रंगदारी और हत्या जैसी वारदातों में कर रहे थे। इसी को रोकने के लिए जेल में जैमर लगाया जाएगा। इसके अलावा बिहार के 18 मंडल कारा के लिए एंबुलेंस की भी खरीद की जाएगी और अरवल में 22.73 करोड़ की लागत से नए कारा भवन का निर्माण होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.