लोजपा(रा) ने जारी की अपने उम्मीदवारों की सूची
बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए लोजपा (रामविलास) अपने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी की ओर बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डे ने यह सूची जारी की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में उम्मीदवारों के नाम पर गहन विचार-विमर्श किया। इसके बाद इस सूची को अंतिम रूप् दिया गया। जिसमे गया, जहानाबाद, अरवल से श्री सत्येन्द्र शर्मा, नालंदा से श्री नरेश प्रसाद सिंह, रोहतास, कैमूर से रविशंकर पासवान, दरभंगा से श्री विपिन पाठक, सहरसा मधेपुरा, सुपौल श्री गंगा सागर कुमार उर्फ छत्री यादव के नाम शामिल है। शीघ्र ही पार्टी के अन्य प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
उक्त अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय महासचिव रेणु कुशवाहा, वरिष्ठ नेता डॉ0 सत्यानन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार साह, प्रधान महासचिव बिहार संसदीय बोर्ड मयंक मौली, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, अजय कुशवाहा, संजय सिंह, प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, विवेक आनन्द, विनीता सिंह, रीता गहलौत, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, अनुपम पासवान, सुरभि ठाकुर, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अजय कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, अनिल पासवान, दशरथ पासवान, प्रकाश कुशवाहा, ओम प्रकाश भारती, जितेन्द्र यादव एवं अन्य नेतागण मौजूद थे