वीर कुंवर सिंह का चौक हुआ जीर्णोद्धार का मोहताज
सासाराम। रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी ऑन सोन का एकमात्र ऐसा चौक जिसे वीर कुंवर सिंह चौक के नाम से जाना जाता है और वहां पर कई वर्षों से वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा भी स्थापित है किंतु जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण वह जर्जर स्थिति को झेल रहा है जहां एक ओर 1857 के क्रांति के एक ऐसे नेतृत्व कर्ता जिन्हें वीर कुंवर सिंह के नाम से जाना जाता है वहीं उनके द्वारा अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उनके दांत खट्टा करने का कार्य किया गया और देश को आजादी दिलाने में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई वहीं ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के चौक एवं प्रतिमा के साथ दोहरी नीति अपनाना कहीं न कहीं शासन प्रशासन के गलत मंसूबों का परिणाम है और उन पर सवालिया निशान भी खड़ा करता है वही इसको लेकर लगातार आवाज उठती रही है किंतु आज तक इसके जीर्णोद्धार को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया। एक और जहां शहर के कई चौक चौराहों का लगातार सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और दूसरी ओर इस चौक के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है जो दुर्भाग्य है। ये इलाका जिस शाहाबाद क्षेत्र में आता हे वही क्षेत्र के ही वीर सपूत का चौक और प्रतिमा की स्थिति कतई सराहनीय नहीं है वही इसका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण जल्द से जल्द होना चाहिए अगर सरकार के पास इससे संबंधित कोई फंड या राशि नहीं होगा तो स्वयं क्षेत्र के लोग साथ मिलकर इसका जीर्णोद्धार करने का कार्य पूर्ण करेंगे।