ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री ने रग्बी में सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन बनी टीमों को किया पुरस्कृत

पटना: सिकंदराबाद में 05 एवं 06 मार्च 2022 को आयोजित रग्बी राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में बिहार रग्बी दल के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन (अंडर-14 बालक-बालिका) की सीएम नीतीश कुमार ने प्रशंसा की। बालिका एवं बालक दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज मुख्यमंत्री ने बिहार विधानमण्डल के विस्तारित भवन में चैम्पियन टीमों को ढाई-ढाई लाख रुपये का चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि खूब आगे बढ़ें और देश में टॉप करते रहें। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है, इसमें खिलाड़ी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रग्बी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से रग्बी के लिये एकलव्य सेंटर खोलने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन, सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बंदना प्रेयसी, खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, रग्बी खेल संघ के सचिव पंकज ज्योति तथा चैम्पियन टीम के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी उपस्थित थे। रग्बी फुटबॉल खेल विधा 1998 से भारत में प्रारंभ हुआ है. यह दलीय स्पर्द्धा वाला खेल है। रग्बी की विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार के खिलाड़ी 2015 से लगातार पदक प्राप्त करते आ रहे हैं। बिहार के रग्बी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय रग्बी दल में बिहार के कई खिलाड़ियों ने अपना स्थान बनाया है एवं बेस्ट प्लेयर के रूप में सम्मानित भी हुए हैं। राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिताओं में विगत कई वर्षों से पदक बिहार को प्राप्त हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.