ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वीआईपी पार्टी ने एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ जारी की 7 उम्मीदवारों की सूची

पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और वीआईपी पार्टी के बीच जो तल्खी शुरू हुई थी, वो अब भी जारी है. एनडीए में रहते हुए वीआईपी पार्टी ने अब बिहार में भी आमने-सामने की लड़ाई करने की ठानी है। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर मुकेश सहनी ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक वीआईपी ने समस्तीपुर से आदर्श कुमार, बेगूसराय से जय जय राम सहनी, सहरसा से चंदन कुमार, सारण से बालमुकुंद चौहान, रोहतास से गोबिंद बिंद, पूर्णिया से श्यामा नंद सिंह और दरभंगा से बैद्यनाथ सहनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए में एमएलसी चुनाव को लेकर वीआईपी पार्टी पहले से ही नाराज थी और फिर यूपी चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब वीआईपी पार्टी ने खुलकर अब एनडीए का विरोध करना शुरू कर दिया है। वहीं मुकेश सहनी अब बोचहा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी प्रत्याशी ने नाम की घोषणा करने की फिराक में हैं। हालांकि इस बार बीजेपी बोचहा सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। इन सब घमासान के बीच मुकेश शहनी ने एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर लड़ाई को खुले तौर पर लड़ने की ठान ली है। पहले से ही बीजेपी के नेता मुकेश सहनी को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं और अब सात एमएलसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर उन्होंने अपने लिए मुश्किलें और बढ़ा ली है। अब देखना है कि बीजेपी और वीआईपी पार्टी के बीच चरम पर पहुंचे इस खींचतान के बाद मुकेश शाहनी एनडीए में कब तक टिक पाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.