ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ममता का बड़ा दांव, उपचुनाव में ‘बिहारी बाबू’ को बनाया आसनसोल लोकसभा से उम्मीदवार

पटना/कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो को रविवार को तृणमूल कांग्रेस का प्रत्याशी नामित किया। टीएमसी प्रमुख ने ट्वीट किया, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां-माटी- मानुष। आसनसोल लोकसभा सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रहे सुप्रियो के पिछले साल पार्टी छोड़ने और टीएमसी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.