रामराज्य नहीं, सीता-रामराज्य की बात की थी लोहिया ने: उपेन्द्र कुशवाहा
लोहिया के विचारों को मूर्तरूप दे रहे हैं नीतीश कुमार: उमेश सिंह कुशवाहा
प्रदेश जदयू मुख्यालय समेत सभी जिलों एवं प्रखंड मुख्यालयों में मनी लोहिया जयंती
प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक लोहिया जयंती मनाई गई। इस मौके पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, ललन सर्राफ, पूर्व विधानपार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 रणवीर नंदन, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, मुख्यालय सचिव मनीष कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वास, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई0 रामचरित्र प्रसाद, व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजली सिन्हा, प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती मालती सिंह, डाॅ0 भारती मेहता, परमहंस कुमार, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अंजुम आरा, प्रदेश सचिव रणविजय कुमार, संतोष कुशवाहा, धीरज सिंह कुशवाहा, सुश्री विनीता स्टेफी पासवान, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर कुशवाहा, शिवशंकर निषाद आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि डाॅ0 लोहिया जातिप्रथा के घोर विरोधी थे। उनका कहना था कि जातिप्रथा के गंदे कूडे़ पर भ्रष्टाचार के कीड़े पैदा होते हैं। उन्होंने सरकारी नौकरियों के लिए अंतर्जातीय विवाह को अनिवार्य बनाने की सलाह दी थी। उन्होंने आगे कहा कि डाॅ0 लोहिया ने रामराज्य की नहीं सीता-रामराज्य की बात की थी। नारी-उत्थान के लिए इससे बडी़ परिकल्पना नहीं हो सकती।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डाॅ0 लोहिया जैसे युगपुरुष के विचार राज्य और देश की सीमाओं से परे हैं। बिहार में हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके विचारों और आदर्शों को मूर्तरूप दे रहे हैं।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डाॅ0 लोहिया नेहरू विरोधी थे लेकिन उनका कहना था कि यदि नेहरू सभी गांवों में महिलाओं के लिए शौचालय बनवा दें तो मैं उनका विरोध करना बंद कर दूंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत और स्थानीय निकाय से लेकर नौकरी तक में आरक्षण देने से लेकर हर घर में शौचालय के निर्माण और नल का जल पहुंचाने तक जितने कार्य किए हैं, उनका कोई मुकाबला नहीं है।
ध्यातव्य है कि लोहिया जयंती पर जदयू का मुख्य आयोजन जहां प्रदेश मुख्यालय में हुआ, वहीं सभी जिलों एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।