बेटी है तो कल है : कुणाल सिकंद
पटना विश्वविद्यालय की छात्रा समाजसेवी सह वार्ड नं० 68 की भावी प्रत्यासी शिखा मेहता के तरफ से पटना सिटी के वार्ड नं० 68 के बांध पर नेत्री जाँच शिविर लगया गया। जिसमें भारतीय लोकमंच पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह अभिनेता कुणाल सिकंद और शिखा मेहता ने नेत्र शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। जिसमे पाँच सौ से अधिक लोगो का नेत्र जाँच किया गया और दवा वित्रण किया गया।कार्यक्रम में लोकमंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद ने लोकमंच के तरफ से चल रहा सवा लाख पेड़ लगाने के अभियान में पौधा दे कर शिखा मेहता को शामिल किये और शिखा मेहता को वार्ड न०68 के भावी प्रत्यासी को जीत की अग्रिम बधाई एंव शुभकामनाएं दिये। उन्होंने कहा कि शिखा मेहता को वार्ड न०68 से जितना अति आवश्यक है क्योंकि इस वार्ड में शिक्षत वार्ड पार्षद का होना सख्त आवश्यक है ताकि वार्ड का विकास हो। इस वार्ड में अनेकों नेक समस्याओं से यहाँ की जनता जूझ रही है उनकी सारी समस्याओं से बाहर शिखा मेहता निकालेगी ये लोकमांच को पूर्ण विश्वास है क्योंकि जब बेटी घर, देश, प्रदेश चला सकती है तो एक वार्ड भी बेहतर तरीके से चला सकती है क्योंकि बेटी है तो ही कल है।