ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना हाईकोर्ट में दो नये जजों ने किया शपथ ग्रहण, कुल संख्या 27 हुई

पटना: पटना हाईकोर्ट के दो नवनियुक्त जज जस्टिस राजीव राय और जस्टिस हरीश कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें नए शताब्दी भवन लॉबी में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल ने शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पटना हाईकोर्ट के जजों के अलावा राज्य सरकार के महाधिवक्ता, अधिवक्ता, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिकारी और परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। इन दो जजों के योगदान देने के साथ ही अब चीफ जस्टिस संजय करोल समेत कार्यरत जजों की कुल संख्या 27 हो गई है। अभी पटना हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पद 53 हैं। इस तरह अभी भी पटना हाईकोर्ट में जजों के 26 पद रिक्त रहेंगे। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा पर मुहर लगाते हुए पटना हाईकोर्ट के लिए दो जजों को नियुक्त किया था। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता कोटे से राजीव राय एवं हरीश कुमार बतौर हाईकोर्ट जज शपथ ग्रहण किया। केंद्र सरकार ने 24 मार्च 2022 को इस आशय की एक अधिसूचना निकाल कर इस बात की पुष्टि की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.