ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधानसभा में भाजपा विधायक बोले- अब बिहार में योगी मॉडल की जरूरत, जेडीयू का पलटवार- राज्य ही नहीं पूरे देश में नीतीश मॉडल की जरूरत

पटना: बिहार विधानसभा बजट सत्र की 22वीं बैठक से पहले विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद बीजेपी विधायक ने भी बड़ा बयान दिया है। विधायक विनय बिहारी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। अब बिहार में योगी मॉडल की जरूरत हो गई है। जिस तरह से नेताओं की हत्या हो रही है, सुरक्षा में चूक हो रही है। यहां योगी मॉडल की सबसे ज्यादा जरूरत है। पलटवार करते हुए जेडीयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कि योगी मॉडल की जरूरत नहीं है। बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नीतीश मॉडल की जरूरत है। इससे पहले बिहार में हो रही हत्या और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर विपक्ष के नेताओं ने नारेबाजी की। बिहार में बढ़ते अपराध पर राजद विधायक मुकेश रौशन विधानसभा परिसर में बैनर लेकर पहुंचे। राजद विधायक ने कहा कि पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। राज्य के मुख्यमंत्री पर हमला हो जाता है। दानापुर में जदयू नेता की हत्या हो जाती है। राजद विधायक ने अपने बैनर पर लिखा था कि कुर्सी कुमार जवाब दो। राजद के इस आरोप पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। हमारी सरकार में नरसंहार नहीं होता है। हमारी सरकार में पुलिस पाताल में छिपे हुए अपराधी को भी पकड़ रही है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाता है। अपराध करने वाले को सत्ता का संरक्षण प्राप्त नहीं होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.