सुशासन राज के DTO ने सरकार को 70 करोड़ का लगाया चूना, CAG रिपोर्ट में परिवहन विभाग की खुली पोल
पटना बिहार विधानसभा में आज कैग की रिपोर्ट को पेश किया गया डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने सदन में यह रिपोर्ट पेश किया है रिपोर्ट में सरकार की व्यवस्था की कलई खुली है स्वास्थ्य से लेकर अन्य क्षेत्रों में भारी गड़बड़ी की बात सामने आई है परिवहन विभाग के अफसरों की लपारवाही से सरकार को लगभग 70 करोड़ रू शुल्क की वसूली नहीं हो सकी
तीन सालों में 22684 गाड़ियों का नहीं दिया फिटनेस
कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिला परिवहन पदाधिकारी ने 22684 वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं किया इसके फलस्वरूप सरकार 48 करोड़ 36 लाख की वसूली नहीं कर सकी इनमें 96 लाख 74 हजार जांच शुल्क के तौर पर नवीनीकरण शुल्क के रूप में 45 लाख 37 हजार एवं अतिरिक्त शुल्क के रूप में 46 करोड़ 94 लाख है
डीटीओ की लापरवाही से सरकार को लगा चूना
वहीं, वाहन डेटाबेस में चूककर्ता वाहन मालिकों के टैक्स भुगतान नहीं करने की जानकारी होने के बाद भी जिला परिवहन पदाधिकारियों ने उनकी सूची नहीं बनाई. जिसके फलस्वरूप जिला परिवहन पदाधिकारियों ने चूक कर्ता को कोई मांग पत्र जारी नहीं किया इस वजह से सरकार 17 करोड़ 97 लाख की टैक्स वसूली नहीं कर सकी सरकार की योजना सर्व क्षमा की अधिसूचना के बाद भी निबंधित गाड़ियों के मालिकों ने इस योजना का अनियमित लाभ लिया। इस वजह से एक करोड़ 51लाख रू के राजस्व का नुकसान हुआ. जिला परिवहन पदाधिकारियों ने आवेदन की स्वीकृति और वाहन-2.0 में निबंधन चिन्ह के सृजन के समय एक करोड़ 44 लाख रू टैक्स की वसूली सुनिश्चित नहीं की सारथी सॉफ्टवेयर में सड़क सुरक्षा उपकर के परिमापन नही होने के कारण विभाग चालक लाईसेंस का नवीनीकरण पर 95 लाख 44 हजार रू का सड़क सुरक्षा उपकर नहीं किया जा सका