ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ख्यमंत्री ने की पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की स्थिति, भूमि हस्तांतरण की स्थिति, कार्य प्रगति की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री फुटपाथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फुटपाथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है और इस योजनान्तर्गत 47 हजार 423 लाभुकों को ऋण प्रदान करा दिया गया है। आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के सब-वे अलाइन्मेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने पार्किंग, डिजास्टर मैंनेजमेंट सिस्टम आदि के संबंध में जानकारी दी। आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सात निश्चय-2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इस योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य योजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। बिहार म्यूजियम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पटना म्यूजियम के और बेहतर ढंग से बन जाने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल कनेक्शन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें। इसका निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। टनल में बेहतर एयर सिस्टम एवं रौशनी का इंतजाम हो और लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों को आश्रय हेतु मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन पर तेजी से काम शुरू करें। आश्रय स्थल में खाने-पीने, चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रखें।
यहां वृद्धजनों के स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवनयापन हेतु जरुरी सुविधाओं का इंतजाम रखें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.