पटना की काजल को मिसेज विनर एवं गया की मोनिका मेहता को मिस विनर का खिताब मिला
“बिहार, झारखंड, दिल्ली एवं त्रिपुरा समेत कई राज्यों से आयी लड़कियों व युवतियों ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल”
पटना: साईं ग्लोरियस एंटरटेनमेंट मिस एंड मिसेज बिहार चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई राज्यों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें में 20 चयनित प्रतिभागियों के परफॉर्मेंस के आधार पर विजेताओं को टॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में मिसेज विनर का खिताब पटना की काजल कुमारी को मिला जबकि फर्स्ट रनरअप त्रिपुरा की अमृता सिंह एवं सेकेंड रनरअप पटना की डॉ. प्रीति बाला को मिला। वहीं मिस विनर का खिताब गया की मोनिका मेहता ने हासिल किया। इसमें फर्स्ट रनरअप रही दिल्ली की शिखा कुमारी एवं सेकेंड रनरअप पटना की ऐश्वर्या कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम की निदेशक मिस बिहार-झारखंड अंजू कुमारी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरना उनका मकसद है। अनीसाबाद के होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में युवतियों और लड़कियों ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झांसी की रानी का किरदार निभाने वाली उल्का गुप्ता आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान रैंप पर जलवा बिखेरा। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे मॉडल ने रैंप पर वॉक कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।