जगदेव पथ पर चला विशेष रात्रि सफाई अभियान
ब्रांड एम्बेसडर के साथ नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त ने बढ़ाया सफाई कर्मियों का मनोबल
पटना : नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रतिदिन हो रही रात्रि सफाई में मंगलवार को पटना नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. अजय कुमार जगदेव पथ के पास विशेष सफाई अभियान का हिस्सा बनें। इसके साथ ही नगर आयुक्त , अपर नगर आयुक्त एवं पटना नगर निगम के अन्य पदाधिकारी ने भी विशेष सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। और सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। गौरतलब है कि सभी स्कूल एवं अस्पतालों में स्वच्छता मतदान करवाया जा रहा है जिसके माध्यम से आमजन शहर की स्वच्छता में अपना फीडबैक देंगे। 12 अप्रैल को सभी स्कूलों में एक साथ स्वच्छता मतदान करवाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के धार्मिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिससे वहां आने वाले लोग स्वच्छता सर्वेक्षण का हिस्सा बने और फीडबैक दें