ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जूनियर इंजीनियर के रिजल्ट में धांधली को लेकर अभ्यर्थी ने किया आत्मदाह का प्रयास आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती

पटना रिजल्ट में धांधली को लेकर जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी बीते कई दिनों से बिहार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे इस बीच बुधवार को जूनियर इंजीनियर वर्ग के एक अभ्यर्थी ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक का नाम अंशु कुमार बताया जा रहा है जिसे मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने गंभीर हालत में घायल अभ्यर्थी को आनन-फानन में गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है

बिहार में सरकारी नौकरी की बहाली को लेकर अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार तकनीकी सेवा आयोग के जूनियर इंजीनियर वर्ग के अभ्यर्थी रिजल्ट में धांधली को लेकर बीते कई दिनों से सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच मंगलवार को इन अभ्यर्थियों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी अपनी समस्या को लेकर मुलाकात की थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उन्हें आश्वासन दिया था। हंलाकि छात्र इन सारी चीजों से संतुष्ट नहीं हुए

बुधवार को जूनियर इंजीनियर वर्ग के एक अभ्यर्थी ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस बीच मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने गंभीर हालत में घायल अभ्यर्थी को आनन-फानन में गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब हो कि बीते दिनों प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे। फिलहाल गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज चल रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.