पुनपुन नदी में डूबने से बच्चे की मौत।
पुनपुन प्रखंड के अंतर्गत फहीमचक गांव के पास से पुनपुन नदी होकर गुजरती है जिसके कारण फहीमचक घाट ग्रामीणों द्वारा बनाया गया ।उस घाट पर लखना उत्तरी दक्षिणी पंचायत के के तेतरी गांव के निवासी शंकर चौधरी का पुत्र आर्यन कुमार उम्र 7 वर्ष को डूब जाने से मौत हो गया। बताया जाता है कि बच्चा दूध ढाड़ रहा था इसी दौरान पैर फिसल कर गिर गया । किसी ने ध्यान नहीं दिया अचानक एक व्यक्ति के पैर में बच्चा टकराया। तभी सभी ने उसे निकाला तो उसकी मौत हो चुका था। ग्रामीण जनता में काफी आक्रोश है ।लोगों का कहना है कि अगर सरकार द्वारा छठ व्रतियों के लिए घाट बनाया जाता तो आज ऐसी घटना नहीं होता जनता ने कहा कि फहीमचकघाट पर लगभग 10 गांव के लोग छठ व्रत करने के लिए आते हैं आज तक ऐसी घटना नहीं हुआ है ग्रामीणों ने सभी नेतागण अर्थात पक्ष तथा विपक्ष के लोगों से इस घाट को बनाने के लिए आग्रह किया परंतु हर जगह से निराशा हाथ लगा। ग्रामीण जनता का मांग है कि फहीमचक घाट को बनाया जाए तथा प्रशासनिक सेवा इस घाट पर छठ व्रति को दिया जाए ताकि आगे इस तरह की घटना भविष्य दूसरा ना हो।