ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार MLA रीतलाल यादव के दो निजी बॉडीगार्ड गिरफ्तार, गोली समेत कई अवैध हथियार बरामद

राजधानी पटना पुलिस ने बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के दो निजी बॉडीगार्ड को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव के दोनों निजी अंगरक्षकों को गिरफ्तार किया है दोनों के पास से पुलिस ने दो बंदूक, एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर समेत 185 गोली को बरामद किया है

दरअसल, पटना पुलिस ने इन दिनों अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत पुलिस निजी तौर पर बॉडीगार्ड लेकर घूम रहे ऐसे अवैध हथियार धारकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो लोगों के बीच भय का माहौल बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसे अधिकांश हथियारों के लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से निर्गत है

इन हथियारों का पटना में पंजीकरण नहीं कराया गया है जो आर्म्स एक्ट का उल्लंघन है पुलिस ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन कर रही है इसी क्रम में पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव के दो निजी अंगरक्षकों को पकड़ा गया है

 

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भी पुलिस ने दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज घाट पर नाव पर सवार तीन अभियुक्तों को अवैध ढंग से हथियार लेकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया था पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में यह बात सामने आ रही है कि पटना सुरक्षा के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। ऐसे लोग दूसरे राज्यों से जारी हथियारों के लाइसेंस का सत्यापन नहीं होने का फायदा उठा रहे है

Leave A Reply

Your email address will not be published.