जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की सोच और विचारधारा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने धरातल पर उतारा.. ललन सिंह
राजद में अपने पिता को अपमानित होते देख अजीत सिंह जदयू में हुए शामिल.. ललन सिंह
समाज के सभी वर्गो को मान सम्मान देने वाली पार्टी है जदयू… उमेश सिंह कुशवाहा
समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन चुका है राजद ..अजीत सिंह
पटना,
जदयू के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह के सुपुत्र अजीत सिंह समेत रूपेश सिंह और प्रेमलाल सदा को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर माननीय विधान पार्षद संजय गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह, माननीय विधायक गूँजेश्वर साह, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्री मंजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदेश सचिव मनीष कुमार, प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा, पूर्व विधायक वाल्मीकी सिंह, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, अरविंद निषाद, अभिषेक झा सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी में शामिल हुए अजीत सिंह समेत रूपेश सिंह और प्रेमलाल सदा को शुभकामनाएं दी और कहा कि अजीत सिंह पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह के पुत्र है यह सभी जानते हैं लेकिन उनकी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि अजीत सिंह महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए गांव में घूम घूम कर काम किया है। इसके लिए उन्होंने अजीत सिंह की खुलकर तारीफ की। इसी तरह वैशाली के महनार के रहने वाले रूपेश कुमार सिंह सामाजिक कार्यों के लिये और प्रेमलाल सदा द्वारा कोशी क्षेत्र में सामाजिक कार्य की चर्चा करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह के साथ काम करने का मौका मिला। जननायक कर्पूरी गरीबों दलितों और शोषितो की आवाज थे लेकिन आज लोग पूछ रहे हैं कि आखिर क्या बात है कि राष्ट्रीय जनता दल यह जो कद्दावर नेता हैं उनके पुत्र उस दल को छोड़कर दूसरे दलों में क्यों जा रहे हैं, उसका जवाब नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल में पिता को अपमानित होते देख उस दल के उनके पुत्र दूसरे दलों में जा रहे हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर के मान सम्मान के साथ जीना सिखाया था लेकिन जगदानंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल में अपमानित होकर रह रहे हैं। यह समझ से परे है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की सोच और विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सामाजिक समरसता कायम करने में लगे है।
न्याय के साथ विकास का जो नारा है उसका मूलमंत्र यही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में लगे हैं और बिहार में लगातार विकास का काम हो रहा है।
वही इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी अजीत सिंह रूपेश सिंह और प्रेमलाल सदा के पार्टी में शामिल होने को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखती है और समाज के सभी वर्गों का पार्टी में मान सम्मान रखा जाता है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं होता है और यही कारण है कि राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता के पुत्र अजीत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों से प्रभावित होकर मान सम्मान के लिए जनता दल में शामिल हुए हैं।
वही अजीत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने के साथ ही अपने पिता के पार्टी पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सम्मानित कार्यकर्ताओं की कब्रगाह बन कर रह गई है और पार्टी में अपने पिता को अपमानित होते देख मैंने जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समावेशी विकास की भी खुलकर तारीफ की।