ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली संकट के आसारः बिहार, झारखंड और यूपी में कोयले की किल्लत

पटना: देश के कई राज्यों में समय से पहले भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग में तेज वृद्धि हुई है। इसके कारण थर्मल पावर प्लांट में कोयले की खपत तेजी से बढ़ रही है। यूपी, बिहार, झारखंड के बिजली संयंत्रों में भी स्टॉक घटने लगा है।
कोल इंडिया के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 30 बिजली संयंत्र में कोयले का स्टॉक ‘क्रिटिकल’ श्रेणी में है। यानी यहां सात दिन से कम का कोयला बचा है। स्थिति नहीं सुधरी तो यह ‘सुपर क्रिटिकल’(तीन दिन से कम) श्रेणी में आ जाएगा।
कोल इंडिया के एक वरिष्ठ कोयला अधिकारी ने कहा, गर्मी शुरू होने के साथ ही देश के बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार नौ साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। लॉकडाउन के बाद पटरी पर लौट रही औद्योगिक गतिविधियों के चलते उद्योगों में बिजली की खपत बढ़ी है। गर्मी के कारण भी कई बिजली कंपनियों में मांग में 7-10 तक वृद्धि हुई है। कोयले की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है। समस्या मांग बढ़ने से हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.