ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सम्राट अशोक भवन के निर्माण से नगरीय प्रशासन के सुदृढ़ीकरण में मिलेगी मदद..उपमुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने खुसरूपुर नगर पंचायत में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास। 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण।
खुसरूपुर नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में आयोजित कार्यक्रम में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सम्राट अशोक भवन के निर्माण से नगरीय प्रशासन के सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सभी शहरी निकायों में सम्राट अशोक भवन के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। बिहार सरकार शहरी आबादी के नगरीय सुविधाओं की बेहतरी हेतु प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खुसरूपुर नगर पंचायत के अंतर्गत सम्राट अशोक भवन का निर्माण 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से होगा।
उन्होंने कहा कि खुसरूपुर नगर पंचायत 2004 से कार्यरत है नगरीय प्रशासन के शुभम संचालन हेतु सम्राट अशोक भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शहरी आबादी को नगरीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तत्परता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर विकास प्रमंडल के अंतर्गत संचालित कार्यों में दैनिक रूप से समुचित अनुश्रवण एवं देखभाल की जरूरत होती है। आवश्यकता इस बात की है कि डोर-टू- डोर कचरा संग्रहण, शहरों की साफ-सफाई, नाला की उड़ाही, जल निकासी सौंदर्यीकरण एवं अन्य नगरीय सुविधाओं से संबंधित कार्य के समुचित अनुश्रवण आवश्यक है। इसके लिए विभागीय बैठकों के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करें। आगे आने वाले दिनों में बिहार सरकार शहरी निकायों में बेहतर नगरीय सुविधा दिखेगी।
कार्यक्रम के दौरान बख्तियारपुर के विधायक श्री अनिरुद्ध कुमार, बाढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह, पूर्व विधायक श्री रणविजय सिंह, खुसरूपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री मानिक लाल प्रसाद, उपाध्यक्ष श्री विशाल कुमार, बाढ़ जिला महामंत्री श्री उमेश कुमार, वार्ड पार्षद् श्रीमती रंजू सिंह, वार्ड पार्षद श्री मिंटू कुमार, श्रीमती नजमा खातून, श्रीमती रेखा देवी, गुड्डू कुमार, अशोक कुमार, सुरुचि कुमार, श्रीमती प्रतिमा कुमारी, विष्णु चौबे सहित अन्य पार्षद् गण, कार्यपालक पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ हर्षवर्धन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.