ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के नवनियुक्त 42 हजार शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

पटना: राज्य में हाल में नियुक्त प्रारंभिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द वेतन मिलने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ और डीपीओ को निर्देश जारी किया है। इसमें नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान करने को कहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने निर्देशित किया है कि जिन नवनियुक्त शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच या वेरिफिकेशन काम हो चुका है उन्हें वेतन का भुगतान किया जाए।
लगभग 42 हजार शिक्षकों का हुआ है चयन,
बता दें कि बिहार में छठे चरण में 90762 पदों में से लगभग 42000 शिक्षकों का चयन हुआ है और उन्हें नियुक्ति पत्र देकर जॉइन भी कराया जा चुका है। राज्य सरकार ने अनुमानित तिथि से पहले इन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया था। पहली बार नियुक्ति पत्र 23 फरवरी 2022 को दिया गया और इसके बाद विशेष काउंसिलिंग कर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 18 अप्रैल को दिया गया। जानकारी है कि जो शिक्षक जॉइन कर चुके हैं, उन्हें स्टेट बैंक में अपने अकाउंट और अन्य संबंधित जानकारी अपने स्कूल के माध्यम से नियोजन इकाई को उपलब्ध करानी है जिससे वेतन भुगतान किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.