ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनप्रतिनिधियों की बैठक हंगामेदार, सीडीपीओ को निलंबित करने की मांग

पुनपुन प्रखंड में जनप्रतिनिधियों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित सभागार में हंगामेदार रही। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुड़िया कुमारी ने की। पोठही पंचायत के पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य रामानुज कुमार द्वारा पुनपुन सीडीपीओ सुमन सिन्हा पर कार्य के प्रति अनियमितता का आरोप लगाया उनका कहना है कि विगत कई महीनों से आंगनबाड़ी केंद्र खुला ही नहीं है, अर्थात सीडीपीओ, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी सेविका द्वारा पोठही पंचायत के वार्ड नं० तीन एवं पांच में गोरख धंधा चलाया जा रहा है इसलिए मैं सीडीपीओ को यथाशीघ्र निलंबित करने का मांग करता हूं। उनके मांग में जनप्रतिनिधियों द्वारा समर्थन किया गया।पोठही पंचायत के पूर्वी पंचायत समिति सदस्य निशा कुमारी द्वारा पुनपुन प्रखंड के राजस्व कर्मचारी द्वारा अवैध रूप से मुंशी एवं एजेंट रखकर पैसा वसूली, गलत ढंग से रसीद काटना एवं गलत मोटेशन करने का आरोप लगाई गई। उन्होंने समीक्षा करते हुए उचित करवाई करने की मांग की। उनका यह भी कहना है कि पुनपुन प्रखंड कृषि बहुमूल्य क्षेत्र है इसलिए किसानों के प्रतिनिधि के रूप में पैक्स अध्यक्ष को भी बैठक में बुलाया जाए ताकि किसानों की समस्या बैठक में रखें जिससे किसानों का भला हो सके।केवड़ा पंचायत के मुखिया सत्येंद्र दास ने बताया कि अनेको प्रस्ताव पारित हुए हैं जिसमें मनरेगा के जेईई को निलंबित करने का प्रस्ताव प्रमुख है और पिछले बैठक में हुए मांग पर सहमति के लिए पुन:आश्वासन दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.