1 अप्रेल से लागू हुई पॉश मशीन सुविधा, अब तक पटना नगर निगम द्वारा 30,82,465 रूपए का वसूला गया जुर्माना
लगातार तोड़े जा रहे अवैध निर्माण, अवैध बैनर पोस्टर सहित अतिक्रमणकारियों से वसूला जा रहा जुर्माना*
पटना नगर निगम द्वारा टैक्स कलेक्शन के शहरवासियों के बीच 1 अप्रैल से पॉश मशीन की सुविधा शुरू की गई । जहां पटना नगर निगम में जुर्माना सहित सभी प्रकार के टैक्स की वसूली पॉश मशीन से की जा रही है। नगर निगम को एक माह में ही
30,82,465 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स पार्किंग, अतिक्रमण , धावा दल द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स सहित सभी अन्य प्रकार के टैक्स को वसूलने के लिए पॉश मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पटना नगर निगम द्वारा सभी पॉश मशीनों को निगम के अकाउंट से जोड़ दिया गया है। जिससे की राशि व्यक्ति द्वारा सीधे पटना नगर निगम को प्राप्त होगी। पॉश मशीन के माध्यम से आम नागरिक कैश के माध्यम से भी भुगतान करके रशीद प्राप्त कर सकते है, इसके अलावा क्रेडिट, डेबिट कार्ड एवं यूपीआई के माध्यम से भी भुगतान कर सकते है। गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा कुल 122 मशीनों की खरीद की गई है जिनके द्वारा टैक्स की वसूली की जा रही है। गौरतलब है कि राजस्व कर्मियों को भी इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। सभी कर्मियों को उनके अंचल में है प्रशिक्षण भी दिया गया। एक अप्रेल से एक साथ सभी जगहों पर यह व्यवस्था लागू हो गई है। 1 माह में पटना नगर निगम द्वारा लगभग 30,82,465 रूपए का कलेक्शन किया गया।
युद्धस्तर पर चल रहा अतिक्रमण हटाने का कार्य
पटना नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण हटाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है मंदिरी नाला, आनंदपुरी नाला, सरपेंटाइन नाला, बाईपास नाला सहित शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए एवं बैनर पोस्टर हटाया गया। इसके साथ ही सभी मुख्य सर को गलियों एवं प्रमुख इलाकों से अवैध बैनर पोस्टर हटाया जा रहा है। गली मोहल्ले में स्थित ठेले खोमचे अधिक दुकानों को भी हटाया जा रहा है एवं उनसे जुर्माना वसूल किया जा रहा है। पॉश मशीन द्वारा अतिक्रमणकारियों से जुर्माने की राशि वसूल की जा रही है