ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना दानापुर स्टेशन के पास बाइक सवार मामा भांजा को ट्रक ने रौंदा गाड़ी फिसलने से हुआ हादसा

पटना के दानापुर स्टेशन के नजदीक मंगलवार की सुबह एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मामा भांजा को कुचल डाला

इस हादसे में भांजे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि मामा बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खगौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर भांजा को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि मामा को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के लिए रेलवे की बड़ी लापरवाही की बात कही है। लोगों के अनुसार लुधियाना में नान चूल्हे के काम करने वाले विकास कुमार अपने मामा के घर सबजपुरा आए थे मामा अजय पंडित के साथ मोटरसाइकिल से विकास कुमार सबजपुरा से दानापुर की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में दानापुर स्टेशन के नजदीक रेलवे के सड़क किनारे गिर रहे पानी के कारण उनकी मोटरसाइकिल स्लिप कर गई। गाड़ी फिसलते ही दोनों मामा-भगना सड़क पर गिर पड़े और दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने कुचल दिया।
रौंदने के बाद ट्रक ड्राइवर हुआ फरार
रौंदने के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे का पानी यहां कई दिनों से सड़क पर यूं ही बह रहा है इससे आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। कई लोग इस पानी की चपेट में आने से गाड़ी फिसलने से घटना के शिकार भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी जा चुकी है इसके बावजूद भी अधिकारियों ने इसे अभी तक दुरुस्त नहीं कराया है आज हुए इस हादसे के लिए लोगों ने रेलवे को पूरी तरह जिम्मेवार ठहराया है। घटना के बाद खगौल थाने की पुलिस ने मृतक अजय कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.