ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोदी जी ने हर क्षेत्र में ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जिससे आप विश्व के साथ स्पर्धा कर पाओ : अरविन्द सिंह

पटना । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मोदी जी ने हर क्षेत्र में एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जिससे आप विश्व के साथ स्पर्धा कर पाओ। सरकार ने जल जीवन मिशन चालू किया जिससे शुद्ध पानी हर घर में पहुंचे, जन औषधि केंद्र चालू किए जिससे 30 से 90% सस्ती दवाएं गरीबों को मिलें।
हर तहसील स्तर पर वैलनेस सेंटर बनाने की भी शुरुआत की है, जिससे 5 साल बाद भारत की हर तहसील में एक वैलनेस सेंटर होगा।

श्री अरविन्द ने कहा है कि 2013-14 में देश में प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी और आज 8 साल बाद 596 मेडिकल कॉलेज देश में उपलब्ध हॆं। पहले हर साल 51,000 एमबीबीएस डॉक्टर पढ़कर निकलते थे और आज 89,500 डॉक्टर उपलब्ध होते हैं। पहले 31,130 पीजी डॉक्टर बाहर आते थे आज 72000 पीजी डॉक्टर हर साल लोगों की सेवा करने के लिए बाहर आते हैं।

यह इंफ्रास्ट्रक्चर जो मोदी जी ने बनाया है उसमें देश के हर सेक्टर का पूरा परिदृश्य बदलने का काम किया है। बिहार में भी राज्य सरकार ने कई चीजें की हैं। मोदी जी ने हर क्षेत्र में ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जिससे आप विश्व के साथ स्पर्धा कर पाओ। स्टार्टअप,स्टैडअप योजना शुरू की जिससे हर क्षेत्र में युवाओं को मौका मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.