ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सहारा को लौटाना होगा बिहार के निवेशकों का पैसा, हाईकोर्ट ने सुब्रत राय को कल फिजिकली हाजिर होने का अंतिम मौका दिया

निवेशकों का पायी-पायी वापस से करना होगा। पटना हाईकोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई के दौरान सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय हाजिर नहीं हुए तो पटना हाईकोर्ट आज और सख्त हो गया।

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार की एकलपीठ ने आज इस मामले की सुनवाई करते हुए सहारा के रुख पर कड़ी नाराजगी जतायी। दरअसल सुब्रत राय की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और मेडिकल के तौर पर सहारा के ही अस्पताल के दस्तावेज दिए गए जिस पर हाईकोर्ट काफी नाराज हो गया

कोर्ट के अंदर एक समय तो ऐसा लगा कि सहारा की बिहार से जुड़ी परिसंपत्तियों को अटैच करने का आदेश दे दिया जाएगा लेकिन आखिरकार कोर्ट ने सुब्रत राय को हाजिर होने के लिए आखिरी मौका दिया। सुब्रत राय को किसी भी हाल में कल पटना हाईकोर्ट में सशरीर उपस्थित होना होगा

कोर्ट में सहारा की तरफ से यह बताया गया कि सुब्रत राय को बिहार आने में जान का खतरा है। इस पर पटना हाईकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की है कि ऐसा काम करना ही नहीं चाहिए। लेकिन कोर्ट की तरफ से या भरोसा दिया गया कि सुब्रत राय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी हाल में उन्हें शुक्रवार को 10:30 बजे कोर्ट में हाजिर होना होगा।

सहारा की अलग-अलग स्कीम में बिहार के निवेशकों का तकरीबन 80000 करोड़ रुपया जमा है। सहारा की तरफ से आज कोर्ट में यह बताया गया कि वह 5 करोड़ रुपए एक शुरुआती किस्त के तौर पर निवेशकों को देने के लिए तैयार है लेकिन कोर्ट ने नहीं माना। कोर्ट ने कहा कि निवेशकों का पूरा पैसा वापस करना होगा और इसके बारे में खुद सुब्रत राय को जानकारी देनी होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह न्यायपालिका से ऊपर नहीं है। इस मामले में कोर्ट के रुख को देखते हुए आखिरकार सहारा के वकील ने या भरोसा दिया है कि सुब्रत राय कोर्ट में हाजिर होंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.