ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में भी तूल पकड़ने लगा ज्ञानवापी मामला, आमने-सामने आये जदयू और भाजपा

पटना: ज्ञानवापी का मामला अभी न्यायालय के अधीन है इसके बावजूद ये मामला पूरे देश के साथ बिहार में भी तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार में जातीय जनगणना और विशेष राज्य के मुद्दे को लेकर जदयू और भाजपा का अलग-अलग स्टैंड है।
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में बिहार में ज्ञानवापी मुद्दे के बहाने भी जदयू और भाजपा की दूरियां फिर न बढ़ जाएं। इस मामले को लेकर बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री जमा खान ने कहा कि हम लोग सेकुलर हैं। सभी धर्म को मानने वाले हैं। हमारी पार्टी भी सभी को लेकर चलती है लेकिन जिस तरह देश में मंदिर मस्जिद का मामला चल रहा है, उससे तो देश में शांति, सौहार्द बिगड़ेगा और भाईचारा खत्म होगा। लोगों से अपील है कि इन बातों को दरकिनार कर शांति, सौहार्द और भाईचारा की बातें करें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शांति और सौहार्द बिगड़े। लोगों से अपील है कि वे विकास की बातें करें। वहीं इस मामले पर बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि अगर हमारी भूली बिसरी संस्कृति सामने आती है तो लोगों का काम है हमारी संस्कृति को शिखर पर ले जाएं। सौहार्द बिगड़ने के सवाल पर रेणु देवी ने कहा कि जो सत्य है वो सत्य है।
बिहार के कानून मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि यह उच्य न्यायलय का मामला है, इस पर कुछ कहना सही नहीं है। कोर्ट ने जिस तरह अयोध्या पर फैसला दिया, उसी तरह अब इस पर फैसला देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.