ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 मत्स्य पालकों को मत्स्य विपणन के लिए अनुदान पर दिए वाहन एवं अन्य संसाधन

मत्स्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अति पिछड़ा जाति के मत्स्य पालकों को मत्स्य विपणन के लिए विभाग ने चयनित मत्स्य बिक्री कार्य एवं मत्स्य पालन से जुड़े मत्स्य कृषकों के बीच आज फोर व्हीलर, थ्री व्हीलर एवं मोपेड-सह-आइस बॉक्स का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने लाभुकों को वाहन की चाभी सौंपी। साथ ही हरी झंडी दिखाकर उन्हें क्षेत्र में रवाना किया ।
मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को मत्स्य विपणन की योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वरोजगार के नए अवसर को प्रदान करना, मत्स्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं ताजी मछली की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा सरकार के इस कदम से मत्स्य कृषक आर्थिक रूप से सबल हो सकेंगे, स्वावलंबी हो सकेंगे। उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि भी आएगी। साथ ही सरकार द्वारा मत्स्य कृषकों की आय को दोगुना करने में इस व्यवसाय को प्रमुख कड़ी के रूप में लाना एवं अनुसूचित जाति एवं अति पिछड़े वर्ग के कृषक बंधुओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी इसका उद्देश्य है। मत्स्य विपणन विपणन की योजना के तहत आज अति पिछड़ा जाति के कुल 14 चयनित लाभुकों को मोपेड-सह- आइस बॉक्स, 02 को फोर व्हीलर, 04 को थ्री व्हीलर तथा अनुसूचित जाति के चयनित कुल 3 लाभुकों को मोपेड -सह- आइस बॉक्स, 04 को थ्री व्हीलर एवं 02 को फोर व्हीलर जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरपुर के द्वारा प्रदान किया गया। लाभुकों को उक्त वाहन 90% अनुदानित दर पर दिए गए हैं। मौके पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मत्स्य निदेशक तिरहुत प्रमंडल, जिला जनसंपर्क अधिकारी मुजफ्फरपुर ,जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुजफ्फरपुर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.