पटना में बड़ा हादसा गंगा नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूबे 4 की मौत 2 को बचाया गया
पटना जहां बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पहलवान घाट पर बड़ा हादसा हुआ है गंगा नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूब गये जिसमें 4 युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दो को डूबने से बचा लिया गया घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो शवों को नदी से निकाला है जबकि दो की खोजबीन जारी है