डिफेंस अधिकारी की पत्नी से चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, एक ज्वेलरी दुकानदार भी हिरासत में
पटना. 18 घंटे में पुलिस ने डिफेंस अधिकारी की पत्नी से चेन स्नैचिंग के मामले का खुलासा कर दिया है। गर्दनीबाग पुलिस ने मामले में बाइक सवार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ज्वेलरी दुकानदार को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अपराधी ने चेन और मंगलसूत्र छीनकर इसी दुकानदार को बेचा था
रविवार को पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में डिफेंस अधिकारी की पत्नी से अस्पताल जाने के दौरान अपराधियों ने सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन फरार हो गया था पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें अपराधियों को चिन्हित किया गया वहीं अपराधियों के बाइक और हुलिए के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ लिया है
वहीं अपराधियों द्वारा घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है अपराधियों ने घटना को अंजमा देते हुए डिफेंस अधीकारी की पत्नी से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिये। इसके बाद जेवर एक सोनार को बेच दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार को भी हिरासत में लिया है साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है