ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनडीए सरकार के 16 साल में बही विकास की गंगा : आरसीपी

पटना। केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह सोमवार को लगातार तीसरे दिन जदयू के विभिन्न क्षेत्रों से आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना । इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि जनता दल यू कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि समझती है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर वक़्त कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हैं । उन्होंने युवा वर्ग और किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में सत्ता संभालने के बाद से काम शुरू कर दिया था। सच तो यह है कि बिहार में जब से एनडीए की सरकार बनीं है तब से ही विकास की गंगा हर क्षेत्र में बह रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि बाजार समिति की पेंचीदगी से किसानों को निकालते हुए उनके लिए पैक्सों का गठन किया गया। युवा वर्ग के तकनीकी शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड यैजना लाया । ताकि बिहार के छात्र उच्च शिक्षा के लिए पैसे के अभाव में वंचित न रह जायें । सहकारिता विभाग के स्तर पर गठित प्रारंभिक सहकारी समितियां गांव के किसानों के लिए विकास के द्वार खोल रही हैं। बीज-खाद से लेकर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर खरीद की व्यवस्था भी इसके माध्यम से कराई जा रही है। आज किसानों को भरोसा है कि उनके धान-गेहूं की पैदावार पैक्सों के माध्यम से बेहतर मूल्य पर बिकेंगी। जबकि 2005 तक किसान अपनी फसल के उचित मूल्य को लेकर अनिश्चित रहते थे। दरअसल, नीतीश कुमार की पैक्स नीति ने ही बिहार में कृषि क्रांति लाई।उन्होंने कहा कि पैक्स की व्यवस्था को इस प्रकार से बेहतर बनाया गया है कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनने लगा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से खरीफ हो या रबी, हर फसल की पूरी खरीद और किसानों को समय पर भुगतान का लाभ दिया जा रहा है। यह बदलाव की कहानी लिख रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.