ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जातीय जनगणना पर ऑल पार्टी मीटिंग पर बोले सीएम नीतीश, 27 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए सभी दलों से हो रही है बातचीत

पटना: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर लगातार सियासत जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 27 मई को सर्वदलीय बैठक कराने की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जातीय जनगणना को लेकर सहमति बनाने की कोशिश हो रही है। इसे कराने की घोषणा तो हमने पहले ही कर दी थी। 27 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाने पर सभी दलों से बातचीत चल रही है। कृषि विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कास्ट सेंसस को लेकर बिहार विधानसभा में इसको दो बार पारित किया है। इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके निर्णय लेने के बाद कैबिनेट से स्वीकृति लेकर इस पर काम शुरू किया जाएगा, यही उसका तरीका है. उसी के लिए अभी बात हो रही है।
“सभी दल के साथ चर्चा हो रही है, मीटिंग हो जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। एक बार मीटिंग हो जाएगी तो सबकी राय हो जाएगी कि कैसे और अच्छे ढंग से जातीय जनगणना किया जाए। फिर उसके बारे में सरकार अंतिम रूप से निर्णय लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव भेजेगी। 27 की मीटिंग के लिए अनेक दलों से बातचीत हुई है। सहमित तो है लेकिन सब लोगों की सहमति नहीं आई है, पूरी सहमति आ जाने पर बैठक होगी”- नीतीश कुमार, सीएम, बिहार।
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बताया कि बिहार में जातीय जनगणना कराने को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार इसको लेकर 27 मई को सर्वदलीय बैठक करने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि सभी दल इस मुद्दे पर सरकार के साथ रहेंगे। हालांकि पहले भी सभी दलों का समर्थन रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकार जातीय जनगणना नहीं कराने जा रही है।वहीं राज्यों को ये छूट मिली है कि अगर वो चाहें तो अपने खर्चे पर सूबे में जातीय जनगणना करा सकते हैं। वहीं बिहार में लगभग सभी दल एकमत हैं कि प्रदेश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। भाजपा ने इसे लेकर केंद्र के फैसले के साथ खुद को खड़ा रखा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाल में ही इस मुद्दे पर मुलाकात की थी। सीएम लगातार जातीय जनगणना के पक्ष में बयान देते रहे हैं।
“सर्वदलीय बैठक की तारीख तय होते ही सभी को सूचना दी जाएगी। अभी स्थिति यही है कि मुख्यमंत्री के घोषणा के मुताबिक सर्वदलीय बैठक के तिथि के निर्धारित होने की प्रक्रिया चल रही है। सभी दलों के नेताओं से परामर्श लिया जा रहा है।”- विजय चौधरी, शिक्षा मंत्री, बिहार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.