ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव शैलेन्द्र कुमार भारती के यहां मिले 2 करोड़ से ज्यादा के जेवरात

पटना: राजधानी पटना के दानापुर में विशेष निगरानी इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण विकास विभाग (Bihar में उप सचिव शैलेन्द्र कुमार भारती के यहां छापा पड़ा है। शैलेन्द्र कुमार भारती के नम्रता एग्जिट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 502 में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव शैलेन्द्र कुमार भारती के दो ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इनके खिलाफ पद का दुरुपयोग कर 1 करोड़ 20 लाख 19 हजार 837 रुपए अधिक अर्जित करने का मामला दर्ज हुआ है। जांच दल की ओर से कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पटना स्थित ऑफिस और आवास की तलाशी ली गई है। विशेष निगरानी इकाई ने बताया कि डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती ने आय से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पटना के दानापुर बेलिरोड आरपीएस स्थित नम्रता अपार्टमेंट के 502 नम्बर फ्लैट में विशेष निगरानी इकाई की टीम को कई जमीन के दस्तावेज और बैंक के अकाउंट बरामद हुए हैं। विशेष निगरानी विभाग को आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रथम दृस्टया आय से अधिक चार गुना संपत्ति का पता चला है। छापेमारी के दौरान 22 लाख रुपया एसबीआई बैंक और अन्य बैंक के शाखा में जमा पाया गया है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक सगुना मोड़ के लॉकर से करीब 2 करोड रुपए के जेवरात और 1 लाख नकद बरामद हुआ है। पटना के आवास और कार्यालय में छापामारी के दौरान तलाशी में अभियुक्त के पास जो अचल संपत्ति मिली है। उसमें रुकनपुरा स्थित इंडस्लैंड बैंक में अभियुक्त की पत्नी के नाम पर 6 लाख जमा है। शैलेंद्र कुमार के खिलाफ पटना के आवास और कार्यालय में छापेमारी के दौरान पता चला है कि आरोपी के पास तीन फ्लैट है। पटना के आरपीएस मोड के पास 53 लाख का फ्लैट है। वहीं, दूसरा फ्लैट कस्टम ग्रीन में है जो कि 53 लख रुपए का है। और जलालपुर में 29 लाख का फ्लैट है। जो कई लाख रुपए खर्च कर अच्छी तरह से सजाया गया है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान पता चला है कि अभियुक्त शैलेंद्र कुमार ने 5 बीघा जमीन बांका में खरीदा है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख है। साल 2022 में पटना के फुलवारी में 53 लाख रुपए का 3 कट्ठा का प्लॉट भी पाया गया है। पैसे का काफी ज्यादा निवेश इसने जमीन की खरीदारी और फ्लैट में किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.