राजनीति में आने वाले युवाओं के लिए जदयू में बेहतर भविष्य दिव्यांशु
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज का हुआ भव्य अभिनंदन*
पटना के IMA हॉल मे स्वागत हुआ।
युवा संवाद कार्यक्रम में नीतीश सरकार की गिनायी उपलब्धियां
पटना युवा जद यू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा है कि राजनीति में जो युवा आना चाहते हैं उनके लिए जदयू में बेहतर भविष्य है। इस पार्टी से जुड़ कर नीतीश कुमार और खुद के सपनों को साकार कर सकते हैं। आने वाला भविष्य युवाओं का है इसलिए अन्य पार्टियों के अपेक्षा जदयू उनके लिए बेहतर है। IMA हॉल पटना में आयोजित युवा जदयू के अभिनंदन समारोह सह युवा संवाद कार्यक्रम में पार्टी की युवा इकाई को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 11 प्रकोष्ठों के गठन के बाद युवा जदयू की कमान उन्हें सौंपी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद यह तय हुआ कि धरातल पर जाकर पार्टी कैसे मजबूत होगी इस पर कार्य किया जाए। इस मिशन को युवा जदयू ने युवा संवाद कार्यक्रम के नाम से हर जिले में आयोजित कर रही है। पिछले 2 मार्च से जिलों का भ्रमण जारी है श्री भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को बरगलाय