ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेशन लेट चलने से नाराज मगध यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री विजय चौधरी से लगायी गुहार

पटना: सेशन लेट चलने से नाराज मगध यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं आज मंगलवार को जदयू कार्यालय में शिक्षा मंत्री से अपनी गुहार लगाने पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं की गुहार सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
लेकिन, छात्र-छात्राओं का आक्रोश इस बात को लेकर है कि उन्हें लगातार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। उनका सेशन तीन साल में पूरा होना चाहिए, लेकिन वह छह साल में भी पूरा नहीं हुआ है। सेशन नियमित करने की मांग को लेकर जदयू कार्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं अपनी फरियाद सुनाते-सुनाते रोने लगे।
मगध यूनिवर्सिटी के सेशन लेट होने पर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। सेशन लेट चल रहा है, यह सरकार के लिए भी दुखद है। पदाधिकारी और विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण हमारे छात्र-छात्राएं सफर करते हैं। सेशन लेट चलने से छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। उसको लेकर हमने बैठक भी की है। हम चाहते हैं कि विश्वविद्यालय में कक्षाएं और परीक्षाएं सही समय पर हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.