ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टिकट कटने के बाद पहली बार सीएम नीतीश और RCP का हुआ आमना-सामना, दूर से ही हाथ जोड़कर किया प्रणाम

पटना बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर आगामी 10 जून को चुनाव होने हैं। बिहार में सभी दलों की ओर से उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है। जेडीयू से आरसीपी सिंह का पत्ता कटने के बाद उनकी जगह खीरू महतो को पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय इस्पात मंत्री मंगलवार को एक मंच पर दिखे। दोनों ने दूर से ही हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया लेकिन अभिवादन के अलावा दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुईदरअसल, पटना के बापू सभागार में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह एक मंच पर नजर आए। दोनों के ठीक बीच में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बैठे दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री और आरपीसी सिंह ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई बता दें कि जेडीयू में आरसीपी सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में काफी खींचतान चल रही था। आरसीपी को पूरी उम्मीद थी कि इस बार भी पार्टी उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगी। इसको लेकर आरसीपी खेमे के लोग लगातार दावा भी कर रहे थे लेकिन ऐन वक्त पर जेडीयू ने आरसीपी का पत्ता काटते हुए झारखंड में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद आरसीपी मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था राज्यसभा से टिकट कटने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह का पहली बार आमना-सामना हुआ। ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों एक साथ मंच पर मौजूद रहे लेकिन दोनों के बीच दूरी बनी रही। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों की नजर दोनों पर टिकी रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.