ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो-दो शादियां कर चुके देवर की हरकत से मुश्किल में पड़ी है भाभी, जानिए बेगूसराय जिले की घटना

खोदावंदपुर (बेगूसराय)। बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी ने अपनी विधवा भाभी के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया। किसी तरह उसकी चंगुल से बची महिला अपने ससुर के साथ थाने पहुंची। देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। बताया कि वह पहले भी इस तरह की हरकत करता रहा है। उसके कारण परिवार के लोग परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अक्‍सर करता है छेड़खानी और जोर-जबरदस्‍ती 

पीड़ि‍त महिला ने बताया कि उसके पति का निधन करीब 10 वर्ष पहले हो चुका है। फिलहाल वह ससुर व एक देवर के साथ एक ही मकान में रहती है। उसके देवर की दो-दो शादियां हो चुकी हैं लेकिन एक भी पत्‍नी उसके साथ नहीं रह सकी। उसकी हरकतों की वजह से वे अपने मायके चली गई। देवर नशेड़ी है। अक्‍सर नशा करके आता है। वह उसे बुरी नजरों से देखता है। आए दिन छेड़खानी करता रहता है। लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी। उसकी अस्‍मत लूटने का प्रयास किया। महिला के ससुर ने बताया कि पंच के स्‍तर से भी कई बार सुलह का प्रयास किया गया, परंतु वह अपनी आदत से बाज नहीं आता है। घटना के बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

स्‍नान के दौरान डूब गई महिला

बुधवार की दोपहर बरौनी के फुलवड़िया पंचायत- एक स्थित दुलरुआ धाम पोखर में स्नान करने के दौरान उक्त पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी संतोष राम की 30 वर्षीय पत्नी डूब गई। महिला के डूबने के छह घंटे बाद भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा पानी से निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इधर घटना के संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सीओ को सूचना दे दी गई है। उनके द्वारा एसडीआरएफ की टीम मंगवाने के पश्चात महिला को पानी से निकालने का कार्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.