नरकटियागंज शहीद वैद्यनाथ धर्मशाला मामले में अंचल राजस्व कार्यालय जांच प्रतिवेदन नही दे रहा, फिर हुई जांच
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत अनुमण्डल मुख्यालय नरकटियागंज वार्ड 13 स्थित शहीद वैद्यनाथ धर्मशाला, पोखरा, कुंआ एवं शिव मन्दिर की भूमि का अनधकृत कब्जा एवं बिक्री की जा रही है। उस संबंध में अंचल राजस्व कार्यालय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अनुमण्डल पदाधिकारी के अधीन मामला विचाराधीन है।
उल्लेखनीय है कि नरकटियागंज नगर परिषद अन्तर्गत वार्ड न 13 में स्थित शहीद वैद्यनाथ धर्मशाला, पोखरा, कुँआ एवं शिव मंदिर, खाता संख्या 08 खेसरा 250 रकबा 0-17-3 ( सत्रह कठ्ठा तीन घुर) चौहदी उत्तर में रोड, दक्षिण में भारतीय रेलवे, पुरब में नगर परिषद एवं पश्चिम में स्व.उमाशंकर चौरसिया, नथुनी प्रसाद व अन्य हैं। विदित हो कि उपर्युक्त भूमि को अतिक्रमण कर अवैध रुप से खरीद बिक्री कर धर्मशाला, पोखरा, कुँआ एवं शिव मंदिर के अवशेष को समाप्त किया जा रहा है। जिस की जानकारी अंचल राजस्व पदाधिकारी नरकटियागंज एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता नरकटियागंज को है। भूमि सुधार उप समाहर्ता नरकटियागंज के न्यायालय में वाद सं 01 / 16-17 लंबित चल रहा है । जिसके कारण अंचल राजस्व पदाधिकारी जाँच प्रतिवेदन उप समाहर्त्ता नरकटियागंज के न्यायालय में प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। जबकि उपर्युक्त भूमि की जाँच स्वयं सीओ, ने भूमि सुधार उप समाहर्ता नरकटियागंज के पत्रांक 1276 दिनांक 15.07.017 एवं पत्रांक 1195 दिनांक 08.09.2021 और पत्रांक 407 दिनांक 24.03.2022 के