ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार कैबिनेट ने जातिगत जनगणना पर लगाई मुहर, राज्य सरकार अपने खर्च से कराएगी जनगणना

पटना बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है बिहार कैबिनेट ने जातिगत जनगणना पर मुहर लगा दी है राज्य सरकार अपने खर्च से जाति जनगणना कराएगी कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट में 12 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार में जातीय जनगणना का काम फरवरी 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जातीय जनगणना कराने पर 500 करोड़ का खर्च आएगा. सामान्य प्रशासन विभाग की निगरानी यह काम होगा इसके लिए सभी जिला पदाधिकारी को नोडल अफसर बनाया जाएगा. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इसकी जानकारी दी है कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला हुआ है कि बिहार सरकार महाराणा प्रताप की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी दरअसल कल यानि बुधवार को सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि बिहार में जाति आधारित जनगणना होगी सीएम ने कहा था कि जातीय जनगणना को लेकर कैबिनेट प्रस्ताव लाया जाएगा और इसकी उम्मीद जताई जा रही थी कि आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है और आखिरकार कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना पर मुहर लगा दी है बता दें कि बिहार में जातिगत जनगणना कराने को लेकर बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जातीय आधारित जनगणना होगी. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सभी धर्मों की जातियों और उपजातियों की भी गिनती होगी. सीएम ने कहा कि जाति के साथ ही सभी धर्मों के लोगों की भी गिनती की जाएगी. CM नीतीश कुमार के ऐतिहासिक फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये हमारी जीत है, लालू यादव की जीत है. उन्होंने कहा कि ये आरजेडी के लगातार प्रयास की जीत है

Leave A Reply

Your email address will not be published.