ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन की नई वेबसाइट को किया लांच

पटना: राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन के नए वेबसाइट को लांच किया। एनआईसी राजभवन द्वारा विकसित इस वेबसाइट में अनेक नए फीचर्स जोड़े गए हैं। भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों के आधार पर इसे तैयार किया गया है। यह वेबसाइट हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें स्क्रीन रीडर की सुविधा उपलब्ध होने के कारण दिव्यांगजन भी इसका उपयोग कर सकते हैं। मोबाइल एवं टेबलेट उपकरण के माध्यम से भी इस वेबसाइट को खोलकर देखा जा सकता है। इसका रिस्पांस टाइम और यूजर इंटरफेस पूर्व के वेबसाइट की तुलना में अत्यंत ही सुगम है। इस वेबसाइट पर राज्यपाल से संबंधित सूचनाएं तिथि वार उनके भाषण एवं संदेश तथा फोटो गैलरी में विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी किए गए अधिसूचना, परिपत्र, आदेश, विज्ञप्ति, विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबंधित जानकारियां इत्यादि उपलब्ध है। नई विशेषताओं से युक्त वेबसाइट को विकसित करने के लिए बिहार एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी गई है। इस मौके पर सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.