ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू यादव को पासपोर्ट के लिए करना होगा इंतजार, 14 जून को होगी मामले की सुनवाई

पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट मामले में रांची में होने वाली आज की सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई 14 जून को होगी। लालू यादव को किडनी ट्रासप्लांट कराने के लिए सिंगापुर जाना है। इसीलिए उन्होंने कोर्ट में याचिका देकर पासपोर्ट देने की मांग की है। बता दें कि उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल जमानत पर रिहा हैं लेकिन, सीबीआई अदालत में उनका पासपोर्ट जमा किया हुआ है। अब लालू प्रसाद यादव को उनके पासपोर्ट की जरूरत पड़ गई है। जिस वजह से लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता ने अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी दाखिल की है। जिस पर सीबीआई की विशेष अदालत में आज सुनवाई होनी थी, जो टल गई है। सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष दायर की गई अर्जी में लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव का जो पासपोर्ट है, उसकी वैलिडिटी समाप्त हो रही है और इस वजह से उसे रिन्यूअल कराना है। वहीं अदालत को इस बात की भी जानकारी दी गई कि रिन्यूअल कराने के पीछे का मकसद यह है कि लालू यादव को सिंगापुर जाना है। दरअसल, लालू यादव की किडनी खराब है और सिंगापुर में उन्हें अपने किडनी का ट्रांसप्लांट कराना है। लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने अदालत को बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेना है लेकिन, अपॉइंटमेंट के लिए पासपोर्ट का अप टू डेट होना अनिवार्य है। इस वजह से अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी दाखिल की गई है ताकि उसे रिन्यूअल कराने के बाद डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लिया जा सके। उन्होंने बताया कि सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी पर अब अगली सुनवाई 14 जून को होगी। उसके बाद फैसला होगा कि लालू प्रसाद यादव अपने इलाज के लिए बाहर जा सकेंगे या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.