साइबर कैफे दुकानदार की हत्या के विरोध में मसौढ़ी बाजार बंद। मेनरोड में सैकड़ो की संख्या में दुकानदारों का प्रदर्शन।
मसौढ़ी।। साइबर कैफे दुकानदार की पीटकर हत्या के विरोध में मसौढ़ी के दुकानदार सड़को पर उतर आए। उनके द्वारा मेनरोड में प्रदर्शन किया गया। घटना तीन दिन पुर्व हुई थी। जिसमे अभियंता मार्केट में एक साइबर कैफे में 8-10 की संख्या में कुछ बदमास घुस आए और लाठी डंडे से पीटकर दुकानदार अंकित कुमार को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई। थाने में एफआईआर के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो सकी है। इस बात से नाराज दुकानदार सड़कों पर उतर आए और थाना के मेनगेट के बाहर भी पुलिस के खिलाफ नारेवाजी की।