ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अग्निपथ भर्ती योजना विरोध: डिप्‍टी सीएम रेणु देवी के आवास पर पथराव, संजय जायसवाल के घर पर भी हमला

पटना: अग्निपथ स्‍कीम के खिलाफ बिहार में हिंसक प्रदर्शन लगातार जारी है। उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय रेल को न‍िशाना बनाने के बाद अब भाजपा नेताओं को टार्गेट क‍िया जा रहा है।हिंसक प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बेतिया में बिहार की उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल के आवास को निशाना बनाया। उग्र भीड़ ने डिप्‍टी सीएम रेणु देवी के आवास पर पथराव किया. घटना के वक्‍त वह अपने आवास में नहीं थीं। वहीं, भाजपा के बिहार अध्‍यक्ष संजय जायसवाल के घर को भी निशाना बनाया गया है। अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने संजय जायसवाल के आवास पर अचानक से हमला कर दिया। बड़ी तादाद में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों ने संजय जायसवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ा। बता दें कि हमले के वक्‍त संजय जायसवाल अपने घर में ही मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बेतिया में अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले उग्र प्रदर्शनकारियों ने व्‍यापक पैमाने पर उत्‍पात मचाया है। एनएच-727 स्थित सुप्रिया रोड इलाके में उन्मादी भीड़ ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की है। उग्र और हिंसक हुई भीड़ ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर पथराव भी किया। इस हमले में डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर का शीशा टूट गया है. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। डिप्टी सीएम के आवास में रहने वाले किराएदार और अन्य स्टाफ ने बताया कि भीड़ घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसना चाहती थी। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पुलिस को तत्‍काल इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन वह देर से मौके पर पहुंची। समाचार एजेंसी एएनआई ने रेणु देवी के बेटे के हवाले से बताया कि बेतिया में उनके आवास पर हमला हुआ था और उन्‍हें बहुत नुकसान हुआ है। उन्‍होंने डिप्‍टी सीएम रेणु देवी के पटना में होने की बात भी कही है।
रेणु देवी के बेटे ने एएनआई को बताया, “बेतिया में हमारे आवास पर हमला हुआ था। हमें बहुत नुकसान हुआ। वह (रेणु देवी) पटना में हैं।”
बेतिया में अस्पताल रोड स्थित संजय जायसवाल के आवास के बाहर उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ की है। बताया जाता है कि संजय जायसवाल के आवास पर भीड़ ने हमला कर दिया था। घर में लगे गेट को तोड़ने का प्रयास किया गया। इससे घर में लगे शीशे चकनाचूर हो गए। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। सूचना मिलने पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने उन्‍मादी भीड़ को वहां से खदेड़ा। दूसरी तरफ, बेतिया के रेलवे स्‍टेशन पर भी हिंसक प्रदर्शनकारियों ने व्‍यापक पैमाने पर तोड़फोड़ की है। इससे भारतीय रेल को काफी नुकसान पहुंचा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आवास पर हमले के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा, मेरे घर को उड़ाने की साजिश थी। मेरे घर पर पेट्रोल और डीजल फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया गया। हमले के वक्‍त घर में मौजूद रहे संजय जायसवाल ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैसी कार्रवाई होनी चाहिए थी, वैसा कदम नहीं उठाया गया। बाद में पहुंची पुलिस ने उन्‍मादी भीड़ को खदेड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.