ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधान परिषद के 201वें सत्र के संचालन के लिए हुई सर्वदलीय बैठक

पटना/कार्यालय संवाददाता।बिहार विधान परिषद् के आगामी 201वें सत्र के सुगम एवं सफल संचालन के लिए बुधवार को कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलायी। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल दिलीप कुमार जायसवाल, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
भाकपा के सदस्य केदारनाथ पाण्डेय ने सभापति को सदन की कार्रवाई का लाइव ऑनलाइन टेलीकास्ट के लिए धन्यवाद दिया। राजद के सदस्य रामचंद्र पूर्वे ने चलते सत्र में वर्ग 5 शिक्षा विभाग को रखने का अनुरोध किया। भाजपा के सदस्य प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने पुस्तकालय को और बेहतर बनाने के लिए अपना सुझाव रखा। कांग्रेस के सदस्य प्रेमचन्द्र मिश्रा ने प्रश्नों के दूसरे विभाग में हस्तांतरण के विषय पर अपनी बात रखी। इस बैठक में आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं सौहार्दपूर्ण संचालन हेतु उपस्थित सभी दल नेताओं ने कार्यकारी सभापति को सार्थक सहयोग एवं समर्थन देने की बात कही गई।इस बैठक में बिहार विधान परिषद् सचिवालय के कार्यकारी सचिव बिनोद कुमार, निदेशक कामलेन्दु कुमार सिंह, उप सचिव ज्ञान प्रकाश ने भी भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.