ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धनबाद में दो गुटों के बीच मारपीट, खूब चले लाठी और डंडे

धनबाद जिले के बस्ताकोला गौशाला मोड़ के पास एक प्लाई गोदाम के मजदूरों और स्थानीय युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों गुटों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें सन्नी मंडल नामक एक स्थानीय युवक घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के मजदूर संजय कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना पाकर झरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। गोदाम मालिक हंस आडवाणी का आरोप है कि करीब पिछले एक सप्ताह से कुछ स्थानीय युवक नशे में धुत होकर उनके गोदाम के मुख्य गेट पर जमा हो जाते हैं। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों के साथ गाली गलौज करते हैं। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने स्थानीय युवकों को गाली देने से मना किया। जिस पर स्थानीय युवक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं सन्नी मंडल का कहना था कि मेरा मोबाइल गोदाम में काम करने वाले एक मजदूर ने मारपीट कर छीन लिया था। मोबाइल मांगने पहुंचे तो सभी मजदूर एकजुट होकर मारपीट पर उतारू हो गए। स्थानीय लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुटे हैं। दोनों पक्ष में से किसी ने भी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.