ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी-सह- सम्मान समारोह

जन चेतना एवं जन शिक्षा पर केन्द्रित स्वयं सेवी संस्थान नई दिशा परिवार के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में हुआ संगोष्ठी-सह-सम्मान समारोह का आयोजन।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक पद्मश्री डा० गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान सभा प्राक्कलन समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने अपने सम्बोधन में सम्मानित होने वाले चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि “जनता इन्हें भगवान का रूप मानती है। चिकित्सकों को पीडित मानवता की सेवा के लिए प्राणपन से जुटना चाहिए।

उक्त अवसर पर सांसद विवेक ठाकुर ने कहा की राष्ट्र के नवनिर्माण में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोरोना काल में इन्होंने साबित भी किया है।

अध्यक्षीय भाषण में डा० गोपाल प्रसाद सिन्हा ने नई दिशा परिवार के रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की ओर से कहा कि यह संस्था निरंतर समाज सेवा के कार्यों के तल्लीन है। उन्होंने सम्मान पाने वाले चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि सम्मान पाने के बाद जिम्मेवारी और बढ़ जाती है।

उक्त अवसर पर महापौर सीता साहू, राजेश राज, डा० दिवाकर तेजस्वी, कमलनयन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेको लोगों ने राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका विषयक संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ (गुन्ना यादव) ने किया।

कार्यक्रम में HEALTH EXCELLENCE AWARD 2022 se सर्वश्री डा० वीरेन्द्र कुमार (गया), डा० दिवाकर तेजस्वी, डा० यू० एस० गौतम (हाजीपुर), डा० प्रतिमा सिंह, डा० आरण पी० सिंह, डा० डी० बालचन्द्रन ( AIIMS, PATNA), डा० शाह अद्वैव कृष्ण, डा० अजय प्रकाश, डा० त्रिलोकी गोलवारा, डा० अवधेश शर्मा, डा० मनोज कुमार (AYUSHMAN, PATNA), डा० मो० अफजल आलम, डा० विवेकानंद मिश्रा, पद्मश्री डा० गोपाल प्रसाद सिन्हा, डा० कौशल कुमार, डा० एकता मुकंद तथा HEALTH AWARNESS AWARD 2022′ से डा० उपासना आर्या (पूर्णिया), मिसेज मौसम शर्मा फिटनेस एक्सपर्ट योग गुरु, पटना, प्रेम कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव को शॉल मोमेन्टो, पर्यावरण संरक्षण पौधा एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर मुकेश वर्मा, रविन्द्र कुमार, अतीश कुमार, कौशल कुमार, रितु राज, उज्जवल राज, उजाला राज, सपना रानी, शिबु कुमार सुमन सौरभ, सैयद मोईन अख्तर, प्रीति कुमारी, परितोष कुमार, अर्पिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन राजेश राज तथा धन्यवाद ज्ञापन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.