24 घंटे में पटना के अंदर मिले 181 कोरोना संक्रमित, बिहार में एक्टिव केस की संख्या एक हजार के पार
पटना: राजधानी पटना में कोरोना के 181 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में 181 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। करीब आठ हजार लोगों की जांच में 218 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 11 फॉलोअप केस है। कुल 207 नए संक्रमितों में से 181 पटना के और 26 अन्य जिलों के निवासी हैं। इसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 693 हो गई है। इनमें से 581 पटना के ताे 112 अन्य जिलों के निवासी हैं। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 162 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1169 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 162 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी। जिसमें सबसे अधिक पटना में 59 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी। इसके अलावे भागलपुर में 32 नए मरीज मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कोरोना से संक्रमित 86 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1169 हो गयी है जिसमें अधिकांश लोग होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटों में 86 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में कुल 83413 सैंपलों की जांच की गयी। राज्य में रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत है। राज्य में रविवार को कोरोना के 218 नए मरीजों की पहचान की गई थी। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सभी कार्यालय प्रधानों को अपने अधीनस्थ कर्मियों और अधिकारियों जो कोविड का टीका अब तक नहीं लिये हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए एहतियात खुराक दिलवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया है. इधर, मास्क का उपयोग करने के लिए भी निर्देश दिए जा रहे हैं।