ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वज्रपात से बचाव के जागरूकता हेतु वज्रपात सुरक्षा रथ जिले के पंचायतों में रवाना

गया; वज्रपात से जान माल के नुकसान को कम करने हेतु गुरुवार के दिन समाहरणालय परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को श्री अमित राजन, वरीय उप समाहर्ता जिला आपदा शाखा गया एवं श्री अभिषेक कुमार, वरीय उप समाहर्ता जिला नजारत शाखा गया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वज्रपात सुरक्षा रथ जिले के हरेक पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेगा। वज्रपात से सबसे प्रभावित जिलों में से गया जिला एक है। वज्रपात से जिले में काफी जान माल का नुक्सान होता है | इसे कम करने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गया के द्वारा निरंतर प्रयास जारी है | पूर्व में किये गए प्रयासों से वज्रपात की घटनाओं में कमी आई है। वज्रपात से बचाव हेतु जिले के मुख्य स्थानों पर जागरूकता एवं प्रचार – प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक के टीम को श्री कुमार दीपक, आपदा प्रबंधन प्रोफेशनल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | इसके अतिरिक्त सभी अंचलों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में होर्डिंग/फ्लेक्स को जन जागरूकता हेतु लगाया गया है एवं हैण्डबिलके माध्यम से स्कूलों, आंगनवाडी, किसान चौपाल के द्वारा वितरण कर एवं जागरूकता सन्देश देकर भी वज्रपात से बचाव हेतु कार्य किया जा रहा हैं | सायरन के माध्यम से पूर्व चेतावनी प्रणाली का अधिष्ठापन पंचायतों में एवं लाइटनिंग अर्रेस्टर लगानी की कार्यवाई भी की जा रही है | सूचना प्रणाली के द्वारा पूर्व सूचना गया जिले में जन – जन तक पहुचाने का कार्य जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के द्वारा निरंतर किया जा रहा जिसमे वज्रपात के 2-3 घंटे पूर्व हीं अलर्ट जारी किया जाता है | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निरंता प्रयासों का हीं फल है गया जिले में वज्रपात की घटनाओं में भारी कमी आई है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.