ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में डेंजर लेवल को छूने की ओर बढ़ रही गंगा, हर घंटे हो रही जल स्तर में बढ़ोतरी

 

पटनाः बिहार में सुखाड़ के बीच भीषण बाढ़ की आहट दिख रही है। राज्य की प्रमुख नदियों में से एक गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले कुछ दिनों में पटना में गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल को पार कर जायेगा। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़े के अनुसार गंगा के जल स्तर में प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी पटना में गंगा का डेंजर लेवल का मानक 50.45 मीटर माना जाता है। फिलहाल गंगा का जल स्तर 49.45 मीटर है। वहीं पटना में अबतक का गंगा का अधिकतम जल स्तर 52.52 मीटर रहा है। “दो-तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। कई जगहों से पानी छोड़े जाने और देश में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण भी जल स्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। गंगा की धारा काफी तेज है। फिर भी उफनती नदी में नाविक अपने नाव को चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह जानलेवा हो सकता है। लोगों को नाव के साथ नदी में जाने से बचना चाहिए।”- सुरेंद्र राय, गंगा किनारे के वासी। पटना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी 17 अगस्त से देखी जा रही है। पटना के मैरिन ड्राइव कहे जाने वाले नवनिर्मित गंगा पाथवे पर भी गंगा का पानी चढ़ गया है, जहां लोग सुबह-सुबह टहलने आया करते थे। अब गंगा पथ पर भी गंगा का पानी उफान मार रहा है। वहीं दूसरी ओर हालांकि बिहार के कई हिस्सों में सुखाड़ जैसी स्थिति है और सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण कर सुखार की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.