ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो मामलों में यूनियन बैंक से 250 करोड़ से अधिक की ठगी

नई दिल्ली: सीबीआई फाइल फोटो।देश में दो अलग-अलग मामलों में यूनियन बैंक व कई अन्य सरकारी बैंकों के समूह से 250 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के मामले सामने आए हैं। सीबीआई ने इन मामलों में एक ज्वेलर्स और एक निजी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये दोनों ही केस सीबीआई की भोपाल यूनिट द्वारा दर्ज किए गए हैं।सीबीआई ने पहला केस यूनियन बैंक आफ इंडिया की अगुवाई में कई बैंकों के कंसोर्टियम की शिकायत पर महाराष्ट्र की एक कंपनी यतिन स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, निदेशक यतिन खन्ना, पवन खन्ना, शारदा खन्ना व कई अन्य के खिलाफ दर्ज किया है। बैंक प्रबंधन का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से संपर्क किया और उनसे क्रेडिट फैसिलिटी हासिल की।इस कार्य में कुछ बैंक अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने 207 करोड़ रुपए का फंड फर्जी कंपनियों में डायवर्ट कर दिया। जजब बैंक ने छानबीन की जो आरोपी उनकी पकड़ से बाहर हो गए थे और उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए।धोखाधड़ी का दूसरा केस यूनियन बैंक आफ इंडिया व कई बैंकों के समूह की शिकायत पर मुंबई के वीएन ज्वेलर्स व उसके मालिक अजय सालिया और संजय सालिया के खिलाफ दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से 53.28 करोड़ रुपए का लोन बैंक से लिया। मगर लोन नहीं चुकाया।39 कराेड़ के लाेन घाेटाले में चार अफसरों काे 3 साल कैदचेन्नई | चेन्नई में सीबीआई काेर्ट ने 30 कराेड़ के लाेन घाेटाले में इंडियन बैंक के 4 अफसराें और दाे अन्य काे 3 साल कैद और 10-10 हजार रु. के जुर्माने की सजा सुनाई है। दाे अन्य में किरण ओवरसीज के निदेशक राजीव व किरण बतरा हैं। बैंक अफसराें ने किरण ओवरसीज के निदेशकाें के साथ मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजाें के आधार पर लाेन मंजूर किया था। इससे बैंक काे 39 कराेड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.